मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- साहेबगंज, हिसं। 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा स्केटिंग करते हुए संपन्न कर घर लौटे स्केटर रौशन का साहेबगंज में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। वह अहियापुर पंचायत के भतहंडी गांव के निवासी शिव महतो का पुत्र है। एक वर्ष की स्केटिंग यात्रा के बाद लौटे रौशन ने बताया कि वह गुजरात कमाने गया था। वहां अचानक चार धाम की यात्रा करने का विचार आया। उसने सोचा कि लोग साइकल और बाइक से तीर्थ यात्रा पर निकलते हैं। क्यों न वह स्केटिंग से यात्रा करे। ठान लेने पर दुर्गम राह भी आसान हो जाती है। उसने माता-पिता से अनुमति ली और सोमनाथ से स्केटिंग यात्रा शुरू की। उसने 12 ज्योतिर्लिंग के अलावे केदारनाथ, बद्रीनाथ, पशुपति नाथ, मुक्तिनाथ समेत कई धामों की यात्रा की। साहेबगंज में रौशन स्केटर का बैंड बाजा, रथ के साथ युवाओं ने स्वागत किया। ...