मोतिहारी, सितम्बर 3 -- रक्सौल, नगर संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक व एचएम की बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला बुधवार को नथुनी दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरंदरा, भेलाही में आयोजित की गई। विद्यालयों के कंप्यूटर शिक्षक व सूचना व संचार तकनीक प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, डिजिटल एवं जागरूकता कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। विद्यालय प्रधानों को पारिस्थिति की क्लब के गठन की अधिसूचना अपलोड करने, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए पौधों की संख्या, नवाचार के लिए प्रेरित पुरस्कार योजना में पंजीकृत बच्चों की संख्या की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डुमरी में प्रखंड स्तरीय मासिक गुरगोष्ठी हुए सपन्न परियोजना आधारित शिक्ष...