बक्सर, जून 18 -- गये जेल गैरेज के साथ घर से बरामद किये गये चोरी के सामान चोरी की घटना में सभी ने संलिप्तता स्वीकार कर ली डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में हुई चोरी की घटना में शामिल ण्क गैरेज संचालक सहित चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई बैट्री व गैस सिलेंडर भी बरामद किया है। घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज अहम साबित हुआ, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल से गैस सिलेंडर एवं बैट्टी की चोरी हुई थी। घटना के बाद विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार सिंह के आवेदन पर नया भोजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने स्कूल परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को...