उन्नाव, मार्च 24 -- गंजमुरादाबाद। चोर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित एक परिषदीय विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित कीमती सामान पार कर ले गए। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की इंचार्ज शिक्षिका रूचि सिंह ने गंजमुरादाबाद पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि रात के समय चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ कर उसमें रखा एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, स्पीकर, कक्षाओं में रखे डिजिटल बोर्ड के यूपीएस, कीबोर्ड, माउस तथा खाना बनाने और खाने के बर्तनों के अलावा रखा पंखा भी उठा ले गए। इंचार्ज शिक्षिका रुचि सिंह ने बताया कि रविवार रात में चोरी हुई थी। सोमवार घटना पता चली, तब पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.