बरेली, अगस्त 18 -- - बीईओ ने अनुपस्थित चल रही शिक्षिका को दिए थे नोटिस। बहेडी/रिछा। बिना कारण बीते सात माह से स्कूल से गैरहाजिर चल रही बेसिक शिक्षिका ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है। सादा कागज पर दिए गए त्यागपत्र को खंड शिक्षा अधिकारी ने मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने शिक्षिका से नियमानुसार देने की बात कही।

अनुपस्थिति की सूचना दमखोदा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय डंडिया नगला में सहा अध्यापिका के पद पर कार्यरत ईनू चौधरी 16 जनवरी से बिना कारण बताए अपने स्कूल से लगातार अनुपस्थित चल रही है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक दशरथ सिंह ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप में सूचना दे दी थी। इसके बाद बीईओ ने उक्त अध्यापिका को नोटिस जारी किये थे। तमाम बार दिए गए नोटिस में शिक्षिका को सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दे दी गई थी। बीईओ के नोटिस के बाद आ...