बागपत, जनवरी 29 -- दाहा। सन ब्राइट पब्लिक स्कूल आदमपुर से अपने घर लौट रहे शिक्षक के साथ बाइक सवार नकाबपोश चार व्यक्तियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल शिक्षक का टीकरी सीएचसी पर उपचार कराया। पलड़ी गया निवासी शिक्षक अर्जुन ने बताया कि वह सन ब्राइट पब्लिक स्कूल आदमपुर शिक्षक है। गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद अपने भतीजे दक्ष के बाइक से आने घर जा रहा था जैसे में कान्हड़ बिजलीघर के पास पहुंचा तो दो बाइक पर मुंह पर पकड़ा लगाए चार व्यकितयों ने रोककर अपने हाथों में लिए लाठी डंडों व कड़े से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा लोगों को आते हुए देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को उपचार के लिए टीकरी सीएचसी पर भेजा। पुलिस घटना की जांच में जुटी। थानाध्यक्ष दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताय...