बाराबंकी, मई 9 -- बाराबंकी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली में स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गईं। ग्राम पिपरौली निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र दुर्गा सरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र अक्षत 8 मई को दोपहर करीब एक बजे स्कूल से वापस घर आ रहा था। आरोप है कि पड़ोसी राज शर्मा पुत्र जयकृष्ण मोहन शर्मा ने अक्षत को मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए भाग रहे अक्षत का हाथ रानी शर्मा पत्नी जयकृष्ण मोहन शर्मा ने पकड़ लिया। इसी दौरान छोटू पुत्र जयकृष्ण मोहन शर्मा बेल्ट लेकर मारने दौड़ा। आरोप है कि राज शर्मा ने ईंट का टुकड़ा उठाकर अक्षत के सिर पर मार दिया, जिससे उसे चोटें आईं। वहीं रानी शर्मा पर मारपीट के लिए उकसाने और जान से मारने क...