हापुड़, जनवरी 22 -- क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में स्कूल से लौट रहे छात्रों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक छात्र के पेट में चाकू घोप दिया गया। छात्र की गंभीर दशा को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी नफीस ने बताया कि उनका बेटा रिहान क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को उनका बेटा पड़ोसी छात्र नसीम के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर गांव निवासी चार युवकों ने उनके बेटे और उसके दोस्त को रोक लिया। वहां रोकने के बाद आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने उनके बेटे के पेट में चाकू घोप दिया। चाकू लगने से आरोपी उसको घायल अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित बेट...