स्कूल से लौट रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत
बलरामपुर, जुलाई 29 -- तुलसीपुर, संवाददाता। बसंत लाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर के सामने बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 10 के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी सहपाठी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। मृतक की पहचान ग्राम रमवापुर निवासी 14 वर्षीय अरुण निषाद पुत्र बजरंगी के रूप में हुई है। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। विद्यालय की छुट्टी के बाद अरुण कुमार अपनी सहपाठी छात्रा सोनाली गुप्ता पुत्री बजरंगी गुप्ता के साथ साइकिल से अपने घर लौट रहा था। दोनों परिवारों के बीच आत्मीय संबंध होने के कारण सोनाली अक्सर अरुण के साथ ही स्कूल आती-जाती थी। विद्यालय से करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.