हाथरस, अप्रैल 14 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर में सोमवार को स्कूल से लौट रही दसवीं की छात्रा की चुन्नी बाइक के पहिए में फंस गई, जिससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवीपुर निवासी 16 वर्षीय काजल पुत्री संजय उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन में कक्षा दस पढ़ती थी। वह रोजाना की तरह सोमवार को स्कूल गई थी। स्कूल का अवकाश होने के बाद वह अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। इस दौरान नवीपुर के पास पहुंचते ही काजल की चुन्नी बाइक के पहिए में फंस गई। यह भी पढ़ें- कार में नहीं थी किशोरी,ओवरटेक करने में हुआ हादसा इसके चलते वह चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिल...