स्कूल से लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
नोएडा, मई 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-42 में स्कूल से घर लौट रही 14 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के करीब 15 दिन बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सेक्टर-41 स्थित आगहपुर गांव निवासी लोकेश कुमार भारद्वाज ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी वैष्णवी भारद्वाज सेक्टर-49 स्थित राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। वह 15 मई को परीक्षा देने के बाद पैदल घर लौट रही थी। जब वह सेक्टर-42 स्थित शनि देव मंदिर के पास सड़क पार कर रही थी, तभी फ्लाईओवर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की कार ने उसे जोरदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.