स्कूल से लौटने के बाद छात्रा ने जहर खाकर दी जान, फीस के लिए प्रताड़ित करते थे प्रिंसिपल और टीचर
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- यूपी के आजमगढ़ में विद्यालय में प्रताड़ना से परेशान सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर की रहने वाली 14 वर्षीया छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी शुक्रवार रात मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा के चाचा ने प्रधानाचार्य अखिलेश यादव और शिक्षक रिंकू पर फीस सहित अन्य मामलों में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाया था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान छात्रा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह विद्यालय के लोगों को गलत बताते हुए प्रधानाचार्य और एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में सिधारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.