फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- शिकोहाबाद की फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक घटना से कई अभिभावकों की नींद उड़ गई है। स्कूल से लौट रहे एक छात्र पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते ने छात्र को कई जगह पर गंभीर रूप से काट कर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने किसी तरह से छात्र को कुत्ते से आजाद कराया। छात्र के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुरानजय पुत्र अरविंद कुमार निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी सेंट डोमिनिक्स स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। वह शनिवार को स्कूल से पढ़ने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले एक पुलिस कर्मी के कुत्ते ने अचानक से छात्र पर हमला कर दिया। पालतू कुत्ते ने छात्र के पैर पर कई जगह काटते हुए जगह-जगह से मांस नोच लिया। इससे छात्र लहूलुहान हो गया। है। छात्र को कुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.