अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। स्कूल से निकलने के बाद अचानक लापता हुए दो किशोर छात्रों को अकबरपुर पुलिस ने करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों किशोर एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और सोमवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटने के बजाय कहीं चले गए थे। उनके अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया था। मामला कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के हाशिमगढ़ छितूनी स्थित आरकेएन पब्लिक स्कूल से जुड़ा है। जगन्नाथपुर भारीडीहा निवासी विजय कुमार वर्मा ने सोमवार रात करीब 9:42 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनका 16 वर्षीय पुत्र सूर्यांश वर्मा और उसका 15 वर्षीय साथी अनमोल राना स्कूल से निकलने के बाद से घर नहीं पहुंचे हैं।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही अकबरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुक...