बक्सर, दिसम्बर 12 -- युवा के लिए ----- नावानगर। स्कूलों से बाहर रहने वाले बच्चों की पहचान के लिए गृहवार सर्वेक्षण होगा। इसके लिए शुक्रवार को प्रखंड परिसर के सभागार में प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बीईओ श्याम बिहारी प्रसाद ने बताया कि 6 से 19 आयुवर्ग के सभी छात्र-छात्राओं को गुणवतापूर्ण एवं शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर यह प्रशिक्षण आयोजित की गई है। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में स्कूल से बाहर रहने वाले इस आयुवर्ग की बच्चों की पहचान के लिए गृहवार सर्वेक्षण के विषय में बताया गया। सभी प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया कि जो अनामांकित या नामांकित बच्चे स्कूल से बाहर हैं, उनके घर जाकर डाटा प्राप्त में अंकित करें। इस कार्य को आगामी 30 दिसंबर तक पूरा कर देने का लक्ष्य सभी प्रधानाध्यापकों को दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्...