लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- कोतवाली पुलिस को सदर चौराहे पर एक रोती हुई बालिका भटकती हुई मिली। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे कोतवाली लेकर आए, जहां भूखी-प्यासी बच्ची को भोजन कराया गया और उससे उसके घर का पता पूछा गया। पूछताछ में पता चला कि 14 वर्षीय दीपिका प्रजापति पुत्री रवेंद्र प्रजापति कक्षा 9 की छात्रा है और जिला सुल्तानपुर के थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम मेंघन की रहने वाली है। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें गोला बुलाया। परिजनों के अनुसार बालिका घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में भटककर ट्रेन में बैठ गई और इसी दौरान वह गोला गोकर्णनाथ पहुंच गई। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने गोला पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...