मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- साहेबगंज। राजेपुर ओपी क्षेत्र स्थित राजकीयकृत दिनेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेपुर लखना से शुक्रवार की रात स्मार्ट क्लास तथा विज्ञान प्रयोगशाला से दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली गई। मामले को लेकर रात्रि प्रहरी नंदलाल राय ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वह दस बजे रात में भोजन करने घर गया था। एक घंटे बाद वापस आया तो कमरे की लाइट बंद थी और स्मार्ट क्लास तथा विज्ञान प्रयोगशाला का ताला टूटा हुआ था। स्मार्ट क्लास में रखा स्टेबलाइजर, टीवी, इन्वर्टर, बैट्री तथा विज्ञान प्रयोगशाला की कुछ सामग्री गायब थी। ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...