आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें स्कूलों और मंदिरों से दूर आवंटित की जाएं। इसके साथ ही स्कूल वाहनों का अनिवार्य रूप से फिटनेस कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय इंजीनियरिंग कालेज आजमगढ़ में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसरों की प्रोन्नति में विलंब होने पर सभापति ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कैश (कैरियर एडवांस स्कीम) के तहत प्रमोशन करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। मेडिकल कालेज, सीएचसी, पीएचसी में डाक्टरों, सहकर्मियों में कुल पदों के सापेक्ष खाली पदों को भरने, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की जांच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.