देवरिया, अप्रैल 25 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल से एक छात्र लापता हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कुशहरी निवासी धर्मेंद्र निषाद का बेटा कमलेश (13) गांव के ही आदर्श शिशु शिक्षा निकेतन में पढ़ता है। शुक्रवार को वह रोज की तरह स्कूल गया था। बताया जा रहा है कि वह लंच के समय घर आकर खाना खाता था, लेकिन इस बार वह घर नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई पूरी न होने और शिक्षक की डांट के कारण छात्र के कहीं चले जाने की आशंका जताई जा रही है। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- परीक्षा में फेल होने के पर संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...