गिरडीह, मई 26 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार-सरिया मार्ग के परसन ओपी क्षेत्र के लेगुरा में एक निजी विद्यालय से पढ़ाई कर घर जा रहे एक 6 वर्षीय मासूम छात्र की लेगुरा के पास सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक छात्र विवेक कुमार स्थानीय निवासी बलदेव दास का पुत्र था। घटना सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे सुबह की है। बताया गया कि वाहन की चपेट में आने से मासूम छात्र बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे देखने आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में मासूम को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया। परिजन धनबाद लेकर गए भी लेकिन वहां इलाज शुरू होते ही मासूम छात्र ने दम तोड़ दिया। विवेक घर का इकलौता पुत्र था। वह किड्स को...