गोरखपुर, जुलाई 17 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र स्थित कॉलोनी से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। 16 जुलाई को वह स्कूल से घर लौटी थी। दोपहर करीब 3:15 बजे घर से निकली, लेकिन इसके बाद वापस नहीं आई। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर में पिता ने दो मोबाइल नंबरों पर संदेह भी जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...