नई दिल्ली, मई 18 -- यूपी के बिजनौर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 22 सितंबर 2025 से लगातार बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है। बताया गया है कि शिक्षिका मॉरीशस में रह रही है। इसके अलावा दो और शिक्षकों को निलंबित किया गया है। बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर देहात में तैनात सहायक अध्यापिका रीता 22 सितंबर 2025 से लगातार बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। वह विभाग से स्वीकृति लिए बिना विदेश में रह रही हैं। बीएसए ने बताया कि स्पष्टीकरण तलब किया तो शिक्षिका ने अपने ससुर के माध्यम से जवाब भिजवाया। इसमें शिक्षिका ने कहा कि वह 2021 से 2024 तक अवैतनिक अवकाश पर रही है, जिसकी स्वीकृति 9 जुलाई 2021 से 11 जुलाई 2024 तक 1099 दिन तक है। उक्त अवधि में रीता अपने पति जो भारत सरकार के अधीन मॉर...