नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रधानाचार्यों और स्कूल प्रमुखों के साथ सोमवार को संवाद कार्यक्रम किया। उन्होंने स्कूलों को सीबीएसई के नए मानकों के अनुरूप छात्रों की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। सूद ने कहा कि इसके अनुसार प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऐसे में स्कूलों को छात्रों की समग्र शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। सूद ने स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्सनल लर्निंग व नवाचारों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। सीएम श्री स्कूल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने उत्तर व उत्तर-पश्चिम ए जिला के प्रधानाचार्यों व स्कूल प्रमुखों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 8वीं व 10वीं के परीक्षा परिणामों में स...