रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों के सर्टिफिकेशन में 198 स्कूल असफल हो गये हैं। 741 स्कूलों में से 543 स्कूलों का ही प्रमाणीकरण हो सका है। इनमें 49 स्कूलों को स्वर्ण, 467 स्कूलों को रजत और 27 स्कूलों को कांस्य श्रेणी का प्रमाणीकरण दिया गया है। अब दिसंबर-जनवरी 2026 में फिर से स्कूलों की सर्टिफिकेशन शुरू होगा। हर जिले के 30-30 स्कूलों का स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग प्रमाणीकरण करेगा। स्कूल सर्टिफिकेशन के पहले फेज में 77 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, 220 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय और 246 पीएमश्री स्कूल सफल हुए हैं। हर साल दो राउंड में स्कूल सर्टिफिकेशन का काम होना है। दिसंबर 2025 व जनवरी 2026 में प्रस्तावित विद्यालय प्रमाणीकरण के राउंड टू में सभी जिलों में तीस-तीस स्कूलों का चयन करना है। स्कूलों का चयन प्...