पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सात स्कूलों के सात शिक्षक पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए राजस्थान जाएगें। चयनित हेडमास्टर/ शिक्षक 16 सितंबर को राजस्थान के लिए रांची से रवाना होगें। वित्तीय वर्ष 2025-26 में थर्ड पार्टी से स्कूलों का प्रमाणीकरण (स्कूल सर्टिफिकेशन) कराया गया था। इसमें पलामू के सात स्कूलों को स्वर्ण प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है। इन स्कूलों एक शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य और शैक्षणिक सुधारों के लिए के एक्स्पोजर विजिट (अध्ययन यात्रा) पर भेजा जा रहा है, जहां पर प्रशिक्षण के साथ शैक्षणिक पद्धतियों, स्कूल प्रबंधन और नवाचारों को करीब से देखने और सीखने का मौका मिलेगा। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पलामू के लिए यह प्रोत्साहन का अवसर है कि यहां के शिक्षक राजस्थान में जाकर वहां के शिक्षण पद्ध...