पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो चुका है। स्कूल-कॉलेज में प्रवेश के साथ ही कक्षाएं लग रही हैं। मगर स्कूल समय में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिससे स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम हो रही है। इसको लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक काफी चिंतित है। अगर स्कूल समय में कोचिंग सेंटर संचालित होते रहे तो कॉलेज में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रह जाएगी। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग को कोचिंग सेंटर पर लगाम लगानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...