स्कूल समय में एलआरसाह रोड में नहीं चलेंगे चारपहिया
अल्मोड़ा, मई 9 -- मुकेश सक्टा अल्मोड़ा। नगर की एलआरसाह रोड पर स्कूल टाइम में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ताकि, बच्चों के स्कूल आने और घर जाने के समय किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।एलआरसाह मार्ग में सुबह से रात आठ बजे बजे तक वन-वे की व्यवस्था है। इस दौरान चौपहिया वाहन एनटीडी से शिखर तिराहे की ओर आ सकते हैं, लेकिन जाने पर रोक लगाई हुई है। अब इसकी कड़ी में एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने नए निर्देश जारी किए हैं। स्कूली बच्चों के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए स्कूल जाने और बच्चों के घर लौटने के समय चौपहिया वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के लिए सुबह सात बजे से 8:30 और दोपहर 12:30 से 14:30 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान चौपहिया वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.