चित्रकूट, जून 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। शासन स्तर से स्थानांतरण के बाद नवागंतुक बीएएस रंजना शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने शिक्षा विभाग को मजबूत व अनुशासित बनाने की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया है। स्पष्ट तौर पर कहा कि स्कूल समय पर कोई भी शिक्षक उनके कार्यालय नहीं आएगा। ग्रीष्मावकाश के बाद शिक्षक केवल शिक्षण कार्य पर ध्यान देंगे।बीएसए ने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। बेहतर वातावरण नजर आए। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह शासन की मंशा के अनुरूप ईमानदारी, मेहनत से लगन के साथ समय से कार्य पूरा करें। यह भी पढ़ें- नवागत बीएसए समीर ने संभाला कार्यभार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं...