पीलीभीत, अगस्त 20 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए विद्यालय संचालन और पढ़ाई के घंटे निर्धारित किए गए हैं। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे, प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह आठ बजे से सवा आठ बजे तक होगा। इसी तरह एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक स्कूल लगेगा। प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह नौ बजे से सवा नौ बजे तक होगा। इन निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...