महाराजगंज, जनवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में स्थित गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल में पिछले कई वर्षों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल के मालिकाना हक व संचालन को लेकर लगातार दो पक्ष आमने-सामने चल रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की वजह से दोनों पक्ष शांत थे, लेकिन अब एक पक्ष का कहना है कि उच्च न्यायालय से स्कूल संचालक का आदेश मिल जाने के बावजूद स्थानीय जिम्मेदार कार्रवाई सुनिश्चित नहीं करा रहे हैं। इसकी वजह से बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक व गोरखा समाज के लोगों ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन के विरुद्ध-धरना प्रदर्शन किया। गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा संचालित गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के दौरान उच्च न्यायालय ने 31 अक्टूबर को रामकुमार...