मधेपुरा, मई 8 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। रामनगर महेश पंचायत के वार्ड 12 स्थित कन्या प्राथमिक स्कूल के छात्र व अभिभावकों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र व अभिभावकों ने स्कूल को बेलासद्दी स्कूल से वापस रामनगर महेश स्थित मिडिल स्कूल में शिफ्ट करने और प्राइमरी स्कूल की जर्जर भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण तीन घंटे तक सड़क से आवाजाही बाधित रही। शुक्रवार की सुबह सात बजे रामनगर महेश से बेलासद्दी सड़क में पुलिया के पास सैकड़ों छात्र व अभिभावक जमा हो गए और अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा छात्र व अभिभावकों का कहना था कि पुराने जर्जर हो चुके कन्या प्राथमिक स्कूल का भवन निर्माण कार...