बेगुसराय, अप्रैल 9 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा के जर्जर व परित्यक्त शौचालय से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी तथा चौथी कक्षा के एक छात्र द्वारा कोल्ड ड्रिंक समझकर शराब पी लेने के मामले में मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली ने संज्ञान ले लिया है। इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने सरकार के मुख्य सचिव व राज्य के डीजीपी से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। मानवाधिकार आयोग की निजी सचिव सुशीला पाण्डेय ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्य सचिव व डीजीपी को जारी नोटिस में मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि विगत छह अप्रैल 2026 को बिहार राज्य के बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवाड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सिसवा के परित्यक्त शौचालय से भारी मात्रा में शराब मिलना तथा भूलवश कोल्ड ड्रिंक समझकर चौथ...