कानपुर, मई 30 -- कानपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शनिवार को गंगा बैराज क्षेत्र में स्टंट करने वाले बाइक सवारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग को किसी भी स्थिति में वाहन न चलाने दें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 12 ऐसे चालान किए जा चुके हैं, जिनमें नाबालिग वाहन चलाते हुए पाए गए। यह भी पढ़ें- हादसों में 40 फीसदी कमी, आगे भी रोकने की कोशिशों पर जोरदुर्घटना रोकने के उपाय सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थलों पर पांच मिनट के भीतर एंबुलेंस पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, ऐसे मार्गों पर स्थित राजकीय ...