बोकारो, जनवरी 28 -- सोमवार को जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह की धूम रही। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में गणतंत्र दिवस को लेकर सुबह से ही उसे उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए। इस अवसर पर स्कूल व कॉलेज परिसर में बज रहे देशभक्ति गीत माहौल को देशप्रेम से ओतप्रोत कर रहा था। अधिकांश स्थानों पर सुबह 9 बजे से लेकर 10.30 के बीच अतिथियों ने झंडा तोलन किया । एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ में गणतंत्र दिवस बोकारो। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने ध्वजारोहरण किया। कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ। गणतंत्र दिवस ने हमें ऐसी व्यवस्था थी, जहां प्रत्येक नागरिक स...