मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरनगर/पुरकाजी पुरकाजी के गांव झबरपुर में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी स्कूल की वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से वैन में सवार पांच बच्चे झुलस गए। घटना का पता लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे बच्चों को अस्पताल भिजवाया। वैन चालक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। एआरटीओ की तरफ से स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।गांव झबरपुर में आशीष इंग्लिश एकेडमी स्कूल है। स्कूल प्रबंधक बालासन निवासी केरल है। कई वर्षों से गांव में कक्षा पांच तक का यह स्कूल संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे स्कूल की वैन स्कूल के बच्चों को लेकर गांव हुसैनपुर से आ रही थी। गांव समसो में पहुंचने पर वैन में शार्ट सर्किट से आग लग गई।वैन चालक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.