मुजफ्फरपुर, जून 13 -- कटरा। बकुची-औराई मुख्य मार्ग पर पुलिया के समीप शनिवार को स्कूल वैन ने बुजुर्ग को ठोकर मार दी। इसमें बरैठा निवासी किसान विश्वनाथ साह (65) की मौत हो गई। स्थानीय लोग एवं परिजनों ने वैन को पकड़ लिया। उसी वैन पर लादकर विश्वनाथ साह को सीएचसी लाया गया। वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने विश्वनाथ साह को मृत घोषित कर दिया। वैन बरैठा की तरफ से आ रही थी। परिजनों ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब विश्वनाथ साह बथान की तरफ जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- दिनारा पेट्रोल पंप के समीप पिकअप से कुचल किसान की मौत, गांव में मातम आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में...