नोएडा, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। भोंडसी के श्याम कुंज इलाके में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल की वैन की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में स्कूल वैन के चालक के खिलाफ भोंडसी थाने में केस दर्ज किया है। यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बच्चे के पिता संतोष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा शिवांश त्रिपाठी निजी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था, सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल से घर लौटा था। वह ड्रेस बदलकर पास ही स्थित पिता की किराना दुकान पर चॉकलेट लेने गया था। जब वह दुकान से वापस घर की ओर मुड़ रहा था, तभी गली नंबर डी/6 में यह हादसा हो गया।सिर पर चढ़ा दिया पह...