गिरडीह, मार्च 13 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के नैयाडीह मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हालांकि गाड़ी में सवार एक भी बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तिसरी में संचालित आर्या स्कूल के बच्चों को नैयाडीह की ओर से सवारी गाड़ी में बैठाकर स्कूल लाया जा रहा था। तभी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर अटक गई। किंतु ऊपर वाले की कृपा से किसी भी बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। इस घटना के बाद घटनास्थल के पास अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल संचालक सहित बच्चों के परिजन तुरंत घटनास्थल पहुंचे। बाद में सभी बच्चों को दूसरी गाड़ी से स्कूल लाया गया। इधर इस घटना की जानकारी मिलने पर तिसरी पु...