नोएडा, अप्रैल 20 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। शहर में सोमवार की सुबह स्कूल वैन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। वैन चालक को भी चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह वैन चालक राकेश ऐच्छर स्थित निजी स्कूल के बच्चों लेकर जा रहा था। वैन में छह बच्चे सवार थे। एडब्ल्यूएचओ पुलिस चौकी क्षेत्र में निजी अस्पताल के समीप स्कूल वैन का चालक राकेश बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा। इस बीच अनियंत्रित वैन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में वैन में सवार सभी बच्चे घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। बच्चों ने रोना...