बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- 3 बच्चों व शिक्षिका को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर हादसे के बाद बच्चों को छोड़कर भाग गया वाहन का चालक गोखुलपुर थाना क्षेत्र के बसनियावां गांव के पास हुआ हादसा फोटो : रहुई मरीज : रहुई अस्पताल में इलाज के बाद बच्चों से बातचीत करते पुलिस कर्मी व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड के गोखुलपुर थाना क्षेत्र के बसनियावां गांव के पास अनियंत्रित स्कूल वाहन(मैजिक वाहन)बुधवार को सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। निजी स्कूल का वाहन छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रहा था। हादसे में एक शिक्षिका व 11 बच्चे जख्मी हो गये। शिक्षिका व तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो बोधनगर गांव निवासी स्कॉलर विद्यापीठ का मैजिक वाहन था। वाहन में नंबर प्लेट भी नहीं था। हादसे के बाद गाड़ी का चालक...