प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- फतनपुर के सांढ़ गांव में जौनपुर से ननिहाल आई तीन साल की बच्ची शुक्रवार सुबह स्कूल वाहन के पिछले चक्के से कुचल गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक तेजी से भाग निकला। बाद में स्कूल में ताला बंद कर संचालक और शिक्षक भी खिसक गए। मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में चीत्कार मची है। सांढ गांव निवासी अजय यादव की बहन खुशबू की शादी जौनपुर के सुजानगंज भुइधरा निवासी प्रदीप यादव से हुई है। खुशबू अपनी तीन साल की बेटी आर्या के साथ मायके आई थी। शुक्रवार सुबह आर्या के मामा गांव के ही केआरएम मॉडर्न स्कूल में पढ़ने वाले अपने बेटे को वाहन में पहुंचाने जा रहा था। आर्या भी उनके साथ चल दी। मामा के बेटे के वाहन में बैठते ही चल दी, तभी आर्या गिर गई और वाहन के पिछले चक्के से दब गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अजय के चिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.