रायबरेली, मार्च 22 -- महाराजगंज। महाराजगंज बछरावां मार्ग पर स्थिति एक प्राईवेट स्कूल का छात्र स्कूल वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घायल छात्र विवान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विद्यालय प्रबंधक विवेक पांडेय ने छात्र को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। वहीं बीईओ ऋचा सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं हैं। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...