बहराइच, अप्रैल 21 -- विशेश्वरगंज। क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल और गैस की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। ईंधन की कमी के कारण विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन ठप हो गए हैं, जिससे भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोल्डन पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ तथा विजय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वाहन ईंधन न मिलने के कारण स्कूल में खड़े हैं। विद्यार्थियों की कम हो गई है। उन्हीं छोटे बच्चों को लाया जाता है जो पैदल नहीं चल सकते हैं। माल ढुलाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे खाद्य पदार्थों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- डीजल संकट गहराया, किसानों से लेकर कॉलेज संचालक प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...