स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 99 चालान, 12 वाहन सीज
रुद्रपुर, मई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से 11 और 12 मई 2026 को स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 99 स्कूल वाहनों के चालान किए गए, जबकि 12 वाहनों को सीज कर दिया गया। जांच में 5 स्कूल वाहन ओवरलोड पाए गए। इसके अलावा बिना परमिट संचालित हो रहे 19 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 10 वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के चलते मिले, वहीं बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना टैक्स संचालित हो रहे 29 वाहनों पर भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की यह कार्रवाई जिले के रुद्रपुर समेत उत्तर प्रदेश सम्भाग के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित की गई। यह भी पढ़ें- बिना परमिट चार स्कूली बस सीज, नौ का चालान सभी प्रवर्तन दलों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर स्कूल वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.