रामगढ़, अप्रैल 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि आजसू पार्टी रामगढ़ नगर के सचिव नीरज मंडल ने शुक्रवार को जिला प्रशासन से स्कूल वाहनों के चालक और उपचालकों के साथ-साथ निजी वाहनों से बच्चों को लाने-ले जाने वाले चालकों के सत्यापन की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला उपायुक्त से आग्रह किया कि रामगढ़ जिले के सभी स्कूलों में चलने वाली बसों और निजी वाहनों के चालकों की सूची तैयार कर उनकी गहन जांच-पड़ताल कर सत्यापन कराया जाए। नीरज मंडल ने कहा कि हाल ही में रांची के डोरंडा क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह भी पढ़ें- स्कूली बसों में सुरक्षा की अनदेखी से बच्चों पर खतरा : अजय राय ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में किसी भ...