चतरा, अप्रैल 11 -- स्कूल रूआर 2026 को लेकर जिला स्तरीय अभिमुखीकरण सह समीक्षा बैठक आयोजित चतरा, संवाददाता।जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन में शनिवार को "स्कूल रूआर-2026" अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अभिमुखीकरण सह समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 09 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा उनकी नियमित उपस्थिति को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी, उप विकास आयुक्त, विधायक सिमरिया उज्ज्वल कुमार दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित र...