जामताड़ा, अप्रैल 26 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना,जामताड़ा के निर्देश पर करमाटांड़ प्रखंड के ताराबहाल पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमारडीह में शनिवार को स्कूल रूआर 2026 अभियान की शुरुआत की गई। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायण भंडारी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के अंतिम दिन विद्यालय में विशेष मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं पंचायत समिति सदस्य परमेश्वर दास ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ाना और शिक्षा के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.