देवघर, अप्रैल 13 -- करौं स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार प्रखंड संसाधन केंद्र करौं द्वारा स्कूल रुआर अभियान 2026 को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई l जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद, सदस्य उप प्रमुख, अंचल अधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l स्कूल रुआर के तहत नए बच्चे का नामांकन अभियान 15 से 30 अप्रैल तक प्रखंड के 137 विद्यालयों में चलाया जाएगा l मौके पर बीडीओ हरि उरांव ने कहा की सभी शिक्षक इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने में जुट जाएं l प्रखंड क्षेत्र में एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहे, इसका हर संभव ख्याल रखें l जिला परिषद सदस्य ललन सिंह ने सभी जनप्रतिनिध...