दुमका, अप्रैल 13 -- रानेश्वर। स्कूल रुआर कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान स्कूल रुआर कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने को लेकर कई बिंदु पर गहन चर्चा की गई। साथ ही लक्ष्य भी निर्धारित कर दी गई। बैठक में आंगनबाड़ी से 5 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी बच्चों का प्रथमिक विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी नामांकित बच्चों की उपस्थिति जूनिश्चित करने की स्पष्ठ निर्देश दी गई। जबकि विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने की भी निर्देश दी गई। यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत नामांकन व ठहराव सुनिश्चित करने पर जोर वहीं अप्रवासी नामांकित तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन एवं ...