दुमका, अप्रैल 16 -- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में गुरुवार को स्कूल रुअर 2026 कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्यालय अवस्थित प्लास टू उच्च विद्यालय, संताल आवासीय विद्यालय मसलिया एवं मध्य विद्यालय बालक मसलिया के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की रैली विद्यालय प्रांगण से निकल कर मसलिया बाजार होते हुए मसलिया ब्लॉक चौक तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे। बेटा हो या बेटी सबका पढ़ना है जरूरी। शिक्षा की दीप जलाना है, आगे बढ़ते जाना है आदि की स्लोगन लगाते हुए भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- स्कूल रुअर कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली स्कूल रूअर कार्यक्रम 2026 के तहत विद्यालय क...